Latest NotificationGovt Scheme

Pan Card kaise Banaye: 5 मिनट में बनाए अपना पेन कार्ड मोबाइल से

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Follow On Instagram Follow Now

Pan Card kaise Banaye: 5 मिनट में बनाए अपना पेन कार्ड मोबाइल से – दोस्तों आजकल ऐसा कोई भी सरकारी काम नहीं है तो बिना पेन कार्ड के पुरा हो जाये। हमें बैंक में खाता खुलवाने के लिए भी पेन कार्ड की जरूरत होती हैं। तो आज इस लेख के माध्यम से हम जानने वाले हैं कि किस प्रकार से पेन कार्ड मोबाइल से ही 5 मिनट में बनाया जा सकता है।

Pan Card kaise Banaye
Pan Card kaise Banaye

Pan Card Kya hai

दोस्तों पेन कार्ड भारत सरकार के इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा जारी किया एक दस्तावेज हैं। इसमें आपके पूरे जीवनकाल में जितने भी इनकम होती हैं। उसकी जानकारी रखी जाती है। यह आपके लिए बहुत जरूरी दस्तावेज होता है। पेन कार्ड के द्वारा ही आपको बैंक में खाता खुलवाने की अनुमति दी जाती हैं।

Pan Card बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज

दोस्तों पेन कार्ड बनाने के लिए आपको निम्न दस्तावेजों की जरूरत होती है।

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नम्बर (जो आपके आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए)

यहां ध्यान देने योग्य बात यह है कि आपका मोबाइल नम्बर आधार कार्ड से लिंक होना बहुत जरूरी है। यदि आपका आधार कार्ड पैन कार्ड से लिंक नहीं है तो आप 5 मिनट में पैन कार्ड नहीं बना सकते हैं। लेकिन परेशान होने की बात नहीं है। आपके लिए एक दुसरा तरीका भी हमने निचे बताया है। कि किस तरह आपका मोबाइल नम्बर आधार कार्ड से लिंक नहीं होने पर ही आप पैन कार्ड बना सकते हैं।

Mobile se Pan Card Kaise Banaye

दोस्तों निचे दिए गए प्रक्रिया को दोहराकर आप भी केवल 5 मिनट में अपना इंस्टेंट पैन कार्ड बनवा सकते हैं।

  1. सबसे पहले आपको भारतीय इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  2. यहां होम पेज पर आपको Pan Card For Indian Citizen का लिंक दिखाई देगा इस लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  4. नये पेज पर आपको Apply for new Pan Card का चयन करना है।
  5. इसके बाद आपके सामने नये पेज पर एक फॉर्म खुल जाएगा इस फॉर्म में आपको सामान्य जानकारी और आधार कार्ड नम्बर भरना है।
  6. सभी जानकारी सही सही भरने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।
  7. अब आपका मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी आएगा इसे भरने के बाद Get Instant Pan Card पर क्लिक करें।
  8. अंत में डाउनलोड के बटन पर क्लिक करने के बाद अपना पैन कार्ड डाउनलोड कर लें।

Read More

Physical Pan Card Kaise Banaye 

दोस्तों अभी हमने आपको जो तरीका बताया है पेन कार्ड बनाने का वह इंस्टेंट पेन कार्ड बनाने का तरीका है। अब हम आपको फिजिकल पेन कार्ड बनाने की प्रोसेस बताने वाले हैं।

  1. फिजिकल पेन कार्ड बनाने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  2. यहां आपको होम पेज पर दिखाई देगा।
  3. अब होम पेज पर Pan Card For Indian Citizen के लिंक पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद नये पेज पर आपको फिर से Apply For New Pan Card पर क्लिक करना है।
  5. अब आपके सामने पेन कार्ड का फॉर्म खुल जाएगा।
  6. यहां पर आपको अपना आधार कार्ड नंबर और अपनी सामान्य जानकारी भर देनी है।
  7. इसके बाद सबसे नीचे Both Physical Pan Card And e pan के विकल्प का चयन करना है।
  8. अब आगे आपको पेन कार्ड के लिए शुल्क 100 रुपए जमा करना है। 
  9. आगे सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
  10. अब आपका पेन कार्ड 10 से 15 दिन में बनकर आपके घर पर आ जाएगा।

निष्कर्ष

दोस्तों इस लेख में हमने आपको Pan Card Kaise Banaye के बारे में विस्तार से बताया है। आप अपने मोबाइल से ही घर बैठे पेन कार्ड बना सकते हैं। आपको पेन कार्ड बनाने के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी चाहिए तो हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं। हम आपके सवाल का जबाव जरूर देंगे। और यदि आपको यह लेख पसंद आया है तो इसे अपने दोस्तों के साथ ने करना ना भूलें।

Leave a Reply

Back to top button