Rajasthan New CM:राजस्थान में नए मुख्यमंत्री की अभी-अभी घोषणा , यहां से देखें कौन बना न्यू सीएम
राजस्थान का मुख्यमंत्री
Rajasthan New CM:राजस्थान में नए मुख्यमंत्री की अभी-अभी घोषणा , यहां से देखें कौन बना न्यू सीएम- राजस्थान में आप सभी काफी समय से सीएम का इंतजार कर रहे है । चुनाव के परिणाम 3 दिसंबर को ही जारी कर दिए गए थे , उसके बाद राजस्थान में मुख्यमंत्री कौन बनेगा ये सवाल हम सभी के दिमाग में आ रहा था। फाइनली राजस्थान वासियों को अपने नए सीएम के नाम का इंतजार नहीं करना है। आप सभी को बता दे कि राजस्थान के सीएम का नाम विधायक दल की बैठक में तय हो चुका है। आपको बता दे कि राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा होंगे।
भजन लाल शर्मा कौन है
भजन लाल शर्मा जयपुर की सांगानेर विधानसभा से पहली बार विधायक चुने गए है। बीजेपी ने 2023 के विधानसभा चुनाव में वर्तमान विधायक अशोक लौहाटी का टिकट काट कर भजन लाल शर्मा को दिया।
कौन बना राजस्थान का नया मुख्यमंत्री ?
बीजेपी नेतृत्व द्वारा बनाए गए तीनों पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में 12 दिसंबर मंगलवार को पार्टी की विधायक दल बैठक की गई , इस बैठक में ही राजस्थान के अगले मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया गया है । दरअसल पार्टी नेतृत्व ने पर्यवेक्षकों से मुख्यमंत्री पद पर विधायकों से बात कर के रिपोर्ट देने के लिए कहा था , इसी रिपोर्ट पर फैसला लेकर बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व मुख्यमंत्री का चयन करेगा। इसके बाद पर्यवेक्षकों द्वारा राजस्थान के मुख्यमंत्री का नाम तय किया गया और राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा होंगे यह जानकारी पार्टी द्वारा दी गई है ।
दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा होंगे राजस्थान के डिप्टी सीएम बनेंगे ।
राजस्थान में मुख्यमंत्री के चेहरे को जनता के सामने लाने में चुनाव के परिणाम से 1 हफ्ते से ज्यादा समय लगा
राजस्थान विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 115 सीट हासिल करते हुए बहुमत का जादूई आंकड़ा पार कर लिया है । इसके बाद भी बहुत समय हो गया था और मुख्यमंत्री का नाम तय नहीं हुआ था , इसका मुख्य कारण एक हि था कि शीर्ष नेतृत्व नए चेहरे को मुख्यमंत्री बनाने की सोच रहा था , आपको पता ही होगा कि राजस्थान के साथ – साथ मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी को बहुमत प्राप्त हुआ था वहां भी बीजेपी ने नए चेहरों को मुख्यमंत्री बनाया था। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि राजस्थान में भी नया मुख्य्मंत्री बनेगा , फाइनली आज मुख्यमंत्री की घोषणा हो चुकी है । आपको बता दे कि राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा होंगे।
राजस्थान के मुख्यमंत्री की लिस्ट
नाम | पदभार ग्रहण | पदमुक्ति | दल |
हीरा लाल शास्त्री | 7 अप्रेल 1949 | 5 जनवरी 1951 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
सी एस वेंकटाचारी | 6 जनवरी 1951 | 25 अप्रेल 1951 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
जय नारायण व्यास | 26 अप्रेल 1951 | 3 मार्च 1952 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
टीका राम पालीवाल | 3 मार्च 1952 | 31 अक्टूबर 1952 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
जय नारायण व्यास | 1 नवम्बर 1952 | 12 नवम्बर 1954 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
मोहन लाल सुखाड़िया | 13 नवम्बर 1954 | 11 अप्रेल 1957 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
मोहन लाल सुखाड़िया | 11 अप्रेल 1957 | 11 मार्च 1962 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
मोहन लाल सुखाड़िया | 12 मार्च 1962 | 13 मार्च 1967 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
राष्ट्रपति शासन | 13 मार्च 1967 | 26 अप्रेल 1967 | |
मोहन लाल सुखाड़िया | 26 अप्रेल 1967 | 9 जुलाई 1971 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
बरकतुल्लाह खान | 9 जुलाई 1971 | 11 अगस्त 1973 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
हरिदेव जोशी | 11 अगस्त 1973 | 29 अप्रेल 1977 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
राष्ट्रपति शासन | 29 अगस्त 1973 | 22 जून 1977 | |
भैरोंसिंह शेखावत | 22 जून 1977 | 16 फरवरी 1980 | जनता पार्टी |
राष्ट्रपति शासन | 16 मार्च 1980 | 6 जून 1980 | |
जगन्नाथ पहाड़िया | 6 जून 1980 | 13 जुलाई 1981 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
शिवचरण माथुर | 14 जुलाई 1981 | 23 फरवरी 1985 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
हीरा लाल देवपुरा | 23 फरवरी 1985 | 10 मार्च 1985 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
हरिदेव जोशी | 10 मार्च 1985 | 20 जनवरी 1988 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
शिवचरण माथुर | 20 जनवरी 1988 | 4 दिसम्बर 1989 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
हरिदेव जोशी | 4 दिसम्बर 1989 | 4 मार्च 1990 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
भैरोंसिंह शेखावत | 4 मार्च 1990 | 15 दिसम्बर 1992 | भाजपा |
राष्ट्रपति शासन | 15 दिसम्बर 1992 | 4 दिसम्बर 1993 | |
भैरोंसिंह शेखावत | 4 दिसम्बर 1993 | 29 दिसम्बर 1998 | भाजपा |
अशोक गहलोत | 1 दिसम्बर 1998 | 8 दिसम्बर 2003 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
वसुन्धरा राजे सिंधिया | 8 दिसम्बर 2003 | 11 दिसम्बर 2008 | भाजपा |
अशोक गहलोत | 12 दिसम्बर 2008 | 13 दिसम्बर 2013 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
वसुन्धरा राजे सिंधिया | 13 दिसम्बर 2013 | 16 दिसम्बर 2018 | भाजपा |
अशोक गहलोत | 17 दिसम्बर 2018 | पदस्थ | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
राजस्थान में पिछले 9 दिनों से चल रही सीएम की चर्चाओं पर आज फाइनली बीजेपी ने लगाम लगा दी है। बीजेपी ने राजस्थान में मुख्यमंत्री का नाम घोषित कर दिया है। बीजेपी के द्वारा राजस्थान में नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा होंगे। राजस्थान में सीएम का नाम आ चुका है अब राजस्थान में सीएम की शपथ कब होगी इसका सभी को इंतजार रहेगा।